file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए पॉलिसी बनाई लेकिन हम 24 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, हमारे लिए कोई कारगर नीति नहीं बनाई गई।

उन्होंने कहा कि आज हम रिटायरमेंट की आयु के नजदीक पहुंच गए हैं लेकिन कोई भी पॉलिसी नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 1341 कंप्यूटर अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आजतक हर सरकार ने शोषण किया है। उन्होंने कहा कि हमारा लगातार शोषण किया जा रहा है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट ने वर्ष 2014 में कंप्यूटर शिक्षकों के हितार्थ पॉलिसी बनाने का निर्णय सुनाया था लेकिन तब की कांग्रेस सरकार इसको लागू कर पाई और न ही मौजूदा भाजपा सरकार ने लागू करने की तरफ ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान हमारे 10 शिक्षकों की जान चली गई लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इन परिवारों को कोई भी आर्थिक सहायता नही दी गई।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के हित मे कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हम सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि पानी अब सर से ऊपर जा चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो बीज बोया है, उसका खामियाजा प्रदेश सरकार को विधानसभा चुनाव में भुक्तना पड़ेगा।

ये है मांग

कम्प्यूटर शिक्षको को विभाग में किया जाए मर्ज

समान काम समान वेतन लागू हो

कोर्ट केस पर भी सरकार अपनी स्थिति सपष्ट करें

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह रे जल निगम- शिमला में 35 MLD पानी की जरूरत मिल रहा 39 MLD फिर भी 5 दिन बाद आपूर्ती, CPIM का प्रदर्शन

Wed Aug 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला सीपीआईएम के शहरी सचिव जगतराम ने बताया कि शिमला में सरकार व निगम की लापरवाही से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिमला के सर्दियों में बर्फ गिरने से पानी नही आता गर्मियों के स्त्रोत सूखने से ओर बरसात में मिट्टी भर जाने से पानी […]

You May Like

Breaking News