एसजेवीएन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस और सतर्कता जागरूकता सप्ताह

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्‍येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अतिरिक्‍त, एसजेवीएन 31 अक्टूबर से 06 नवंबर 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह भी मना रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ है।

इन आयोजनों को मनाने के लिए गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस और सत्‍यनिष्‍ठा की शपथ दिलाई।

गीता कपूर ने कहा कि इस दिवस पर अपने सभी आधिकारिक कर्तव्यों को पूरी सत्‍यनिष्‍ठा और ईमानदारी से करते हुए एसजेवीएन देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के खतरे का सामना करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है ।

गीता कपूर ने स्वतंत्र भारत के लिए राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और अभियानों से भारत का एकीकरण संभव हुआ।

उन्होंने सभी से सतर्क रहने और राष्ट्र के साथ-साथ हमारे संगठन की समग्र प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित योगदान देने का आग्रह किया।

गीता कपूर ने आगे कहा कि एसजेवीएन में प्रत्‍येक कार्मिक ईमानदारी और सत्‍यनिष्‍ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और वैधानिक पालन के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी प्रकार , एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों और परियोजना स्थलों में सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

इस सप्ताह के दौरान, एसजेवीएन की सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में व्यापक प्रसार और ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ हेतु जागरूकता उत्‍पन्‍न करने के लिए कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के लिए क्विज , स्‍लोगन और भाषण प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न आंतरिक और बाह्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरदार पटेल की 146वीं जयंती पर शिमला में 'संकल्प रंगमंडल' ने नुक्कड़ नाटक से बताई 'लौह पुरुष' उपलब्धियां

Tue Nov 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश की अग्रणी नाट्य संस्था संकल्प रंगमंडल शिमला ने 31 अक्तूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वी जयंती के विशेष अवसर पर शिमला के दो सेंट थॉमस स्कूल, शिमला व […]

You May Like

Breaking News