file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मंगलवार को करेंगे सभी उम्मीदवारों के साथ ऑनलाइन बैठक, EVM सुरक्षा और मतगणना के लिए देंगे जरूरी टिप्स

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला कल मंगलवार को हिमाचल कांग्रेस के सभी 68 उम्मीदवारों के साथ अहम बैठक करेंगे। हिमाचल की जनता ने जो विराट जनादेश कांग्रेस के पक्ष में दिया है, उसमें कोई धांधली न कर सके, इसलिए यह बैठक आयोजित की गयी है।

सभी उम्मीदवारों से एक-एक करके चुनाव का फीडबैक लेंगे, हिमाचल चुनाव नतीजे के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। काउंटिंग मार्गदर्शन वर्कशाप मीटिंग 11:30 बजे ज़ूम के माध्यम से होगी। जिसमें प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ साथ सह प्रभारी तेजेंदर बिट्टू और छत्तीसगढ़ के विनोद वर्मा शामिल रहेंगे।

राजीव शुक्ला सभी नेताओं को ईवीएम की सुरक्षा और स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए जरूरी टिप्स भी देंगे।

हिमाचल में भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश है. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर हैं, इस चुनाव में कांग्रेस के प्रति हर विधानसभा में जन सैलाब उमड़ रहा था। जो साफ संकेत है कि हिमाचल में कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटों के बहुमत से सरकार बना रही है।

राजीव शुक्ला सहित तमाम शीर्ष नेता अपने सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणाम के दिन तक मुस्तैदी से काम करने का आग्रह करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस द्वारा स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाने को भाजपा ने बताया MCC का उल्लंघन, चुनाव आयोग से की शिकायत

Mon Nov 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा लीगल सेल द्वारा चीफ इलेक्टरल ऑफीसर हिमाचल प्रदेश को एक शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में कांग्रेस द्वारा एमसीसी के उल्लंघन की आशंका जताई गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि जो भाजपा […]

You May Like

Breaking News