file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

चक दे- शिमला की अन्वी को मिशिगन यूनिवर्सिटी में मिला साइकोलॉजी में दाखिला, 80 लाख की स्कॉलरशिप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने अमेरिका की बेहतरीन यूनिवर्सिटी, मिशीगन यूनिवर्सिटी में दाखिला प्राप्त किया है। यही नहीं उसे लगभग 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप भी मिली है जो कि एक असाधारण उपलब्धि है।
12वीं कक्षा में पढ़ने वाली अन्वी चौहान राजधानी शिमला के एक प्राइवेट स्कूल, आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। उसे मिशीगन यूनिवर्सिटी में 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

यही नहीं उसको और भी कई नामी यूनिवर्सिटी से एडमिशन और स्कॉलरशिप के ऑफर आए हैं जिनमें यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया , यूनिवर्सिटी आफ अल्बर्टा, रायरसन यूनिवर्सिटी, याॅर्क यूनिवर्सिटी इत्यादि शामिल हैं।
गौरतलब है कि अन्वी ने यह मुकाम बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के हासिल किया है जो कि अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि है।

अन्वी ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके टीचर्स का मुख्य योगदान रहा है जिन्होंने उसे प्रोत्साहित किया एवं नए मुकाम पर पहुंचने की हिम्मत दी।

अन्वी ने साइकोलॉजि में पढ़ाई करने का मन बनाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- सिरमौर में 2 स्थानों पर गिरी बिजली, एक की मौत एक घायल, एक मकान भी जला

Mon May 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, सिरमौररविवार को सिरमौर जिला के दो स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भर रूप से घायल हो गया है। वहीं एक मकान में भी आग लग गई।जानकारी के अनुसार पहली घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे […]

You May Like

Breaking News