पुजारी संघ की कुल्लू ब्लॉक कार्यकारिणी भंग, 19 को चुनाव

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

जिला पुजारी संघ ने कुल्लू ब्लॉक पुजारी संघ की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

जिला पुजारी संघ के महासचिव गुरदयाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू ब्लॉक कार्यकारिणी बिल्कुल निष्क्रिय रही। न तो कोई बैठक की और न ही सदस्यता। यही नहीं प्रधान शेर सिंह राणा ने कार्यकारिणी तक का गठन भी नहीं किया। जिस कारण निष्क्रिय कार्यकारिणी को भंग किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब 19 दिसंबर को कुल्लू ब्लॉक के पुजारी संघ के चुनाव जिला कार्यकारिणी की मौजूदगी में गौड़ निवास कुल्लू में होंगें।

उन्होंने कहा कि इसी तरह नवरात्र के कारण बंजार खंड के चुनाव भी नहीं हुए और सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 21 दिसंबर को बंजार खंड के चुनाव भी जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में होंगें।

वहीं जिला पुजारी संघ के अध्यक्ष धनीराम चौहान ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि चुनाव में भाग लेने आएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र व आभार रैली स्थगित, CM के कोरोना संक्रमित होने के चलते सभी कार्यक्रम स्थगित- नरेश

Mon Dec 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कोरोना संक्रमित होने के बाद धर्मशाला में होने वाली आभार रैली व विधानसभा शीतकालीन सत्र को स्थगित कर दिया है। विधानसभा सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा। सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा है कि फिलहाल मुख्यमंत्री के सारे कार्यक्रम […]

You May Like