वर्षा व चोटियों पर बर्फबारी  से आनी क्षेत्र में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

मंगलवार को मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान अनुसार  मौसम ने अचानक करवट ली और  समूचे क्षेत्र  में मेघ जमकर बरसे ।

वर्षा के बीच 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे  सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है.जिससे  तामपान में भारी गिरावट आने से आनी घाटी में शीत लहर का प्रकोप तेज हो गया। 

लोगों ने ठंड से बचाव के लिए जहाँ गर्म कपड़े व हीटर का सहारा ले लिया है, वहीं ग्रामीण हल्के में लोग पहाड़ी तंदूर (बुखारी)जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे है।

बहरहाल आनी के निचले क्षेत्र में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी शीट लहर की चपेट में आ गई  हैं। काफी लम्बे अरसे बाद हुई वर्षा व बर्फ़बारी से क्षेत्र में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

वहीं यहां की प्रमुख नकदी फसल सेव सहित अन्य फसलों के लिए वर्षा व बर्फबारी रामबाण साबित हो रही है, जिससे किसान व बागबान चहक उठे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अवार्ड- हिमकोस्ट हिमाचल को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य और GSP गोल्ड पार्टनर का पुरस्कार, सोलन को सर्वश्रेष्ठ जिला व 9 स्कूलों को 'ग्रीन' रेटिंग पुरस्कार

Wed Feb 22 , 2023
हिमाचल प्रदेश राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार और जीएसपी गोल्ड पार्टनर का पुरस्कार मिला है। ललित जैन, निदेशक, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश एवं सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, (HIMCOSTE) ने 21 फरवरी, 2023 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश […]

You May Like

Breaking News