नागा बॉयज ने जीता खजियार का YMK कप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा

मिनी खजियार से प्रसिद्ध करशाला बाग स्टेडियम में दस दिन से चले आ रहे करशाला बाग कप नागा बॉयज के नाम रहा। दस दिवसीय टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हिमाचली लोक गायक हितेंद्र साहसी ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए।

मुख्य अतिथि के साथ आए दौलत राम चौहान, राजकुमार सहसचिव कांग्रेस कमेटी आनी, युवा नेता यशपाल ठाकुर उपस्थित रहे।

YMK कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट हैप्पी राणा,बेस्ट बॉलर अक्षु रूडन बेस्ट कीपर बंटी ठाकुर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर इनाम से समानित किया।

लोक गायक हितेंद्र साहसी ने अपने भाषण में कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते रहना होगा ताकि आज की युवा पीढ़ी नशे की कुरीतियों से दूर रहे और खेल को अपने जीवन का आधार मानकर आगे बढ़े।

साहसी ने कहा कि मजौदा दौर में आज के युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचाना होगा ताकि हमारी युवा पीढ़ी एक बेहतर समाज का निर्माण करे।

इस उपलक्ष पर नागा बॉयज के अध्यक्ष नीटू ठाकुर,महासचिव बिंटु ठाकुर सहसचिव रमेश ठाकुर कोषाध्यक्ष हरीश ठाकुर, विवेक ठाकुर , विजय राणा, हैप्पी राणा, राकेश राणा, राहुल, रवि, बंटी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

लगातार मिल रही हार को नहीं पचा पा रही भाजपा, भाजपा शासित राज्यों में बनाए है उप मुख्यमंत्री- रोहित ठाकुर

Sat May 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में सीपीएस मुख्य संसदीय सचिव का मुद्दा गरमा गया है भाजपा इसको लेकर लगातार हमलावर है और सीपीएस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुच गई है। वहीं कांग्रेस से भाजपा की बौखलाहट करार दे रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसको लेकर भाजपा पर निशाना […]

You May Like