दुःखद- नोगली में सतलूज में समाई अल्टो कार, सभी 4 लोग लापता

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

शिमला जिला के रामपुर बुशहर उपमंडल के नोगली में बीती रात करीब 9 बजे एक ऑल्टो कार सीधी सतलुज में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार ये लोग पंचायत खडाहन के लाहड़ु तह ननखड़ी जिला शिमला के बताये जा रहे है। कार में 4 लोग सवार थे जो सभी लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला को इलाज के लिए रामपुर बुशहर ले जा रहे थे। इसी बीच नोगली के पास एनएच 5 धंसने के कारण सीधी सतलुज नदी में जा गिरी कार।

अभी तक इन लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लोगों का कहना है कि हैं अथोरिटी ने यहां pr Nishan ya पत्थर तक नहीं लगाए थे जिससे चालक को ये जानकारी हो कि आगे सड़क धंस गई है और हादसा हो सकता है।

लापता हुए व्यक्ति मेहर सिंह पुत्र ईश्वर दास उम्र 37 वर्ष,राजीव उम्र 33 वर्ष,शीतला पत्नी मेहर दास उम्र 29 वर्ष और एक महिला की पहचान सुंदला देवी 60 वर्ष के रूप में हुई है

नदी उफान पर होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को बचाने के लिए "रेस्क्यू ऑपरेशन" जारी

Wed Jul 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, काजा चंद्रताल में फंसे 300 लोगों किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन 12 किलोमीटर रोड़ बहाल किया गया है। अभी कुल 25 किलोमीटर और दूरी चंदरताल टैंट कैंप तक शेष बची है। एडीसी राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा भारी बर्फबारी के कारण तीन से […]

You May Like