IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने दिया एक दिन का वेतन, शिक्षा मंत्री ने जताया आभार

एप्पल न्यूज, शिमला

हाल ही में हुई भारी बारिश से उत्पन्न आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपने एक दिन के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के निर्णय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्वागत किया है।


रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक संघ का यह निर्णय सराहनीय है और यह समाज के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस संकट के समय में प्रदेश के शिक्षकों द्वारा दिखाई गई यह एकता और सहानुभूति आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर इंदौरा के विधायक मलेंदर राजन भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सावधान- बरसात ने तोड़े हिमाचल में बारिश के सारे "रिकॉर्ड", 8 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश, अब 15 से फिर "येलो अलर्ट"

Fri Jul 14 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश में मानसून ने जुलाई महीने में बरसात के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई है। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश प्रदेश पर आफत बनकर बरसी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार […]

You May Like

Breaking News