file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह गीरब खुर्द मेले में बोले- हिमाचल प्रदेश में है “समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एप्पल न्यूज़, शिमला

लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सांय शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की गीरब पंचायत में युवक मंडल गीरब एवं मेला कमेटी द्वारा आयोजित पारंपरिक दो दिवसीय गीरव खुर्द मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो प्रदेश की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल एवं मेला कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था का प्रतीक हैं जिन्हें बड़ी धूमधाम से आयोजित करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए उन्होंने पिछले पांच साल विपक्ष में रहते हुए भी 100 करोड़ से अधिक की राशि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण पर खर्च की है जबकि वर्तमान सरकार के नौ महीनों के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 45 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों के भीतर हर गांव को सड़क से जोड़ने के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गीरब-राही-नेरी गांवों को सिंचाई सुविधा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि गीरब पंचायत के तीन वार्डों को शीघ्र ही सिवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने नाल्टू से गीरब गांव तक सड़क निर्माण के लिए जॉइंट इंस्पेक्शन करवाने का आश्वासन दिया तथा इस सड़क की मुरम्मत के लिए 5 लाख रूपये देने तथा मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

यह रहे विजेता
दो दिवसीय मेले में पुरुषों के कनिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में 28 टीमों व वरिष्ठ वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया जबकि महिलाओं की कनिष्ठ वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में 4 टीमों ने तथा वरिष्ठ वर्ग में 5 टीमों ने भाग लिया।

कबड्डी वरिष्ठ वर्ग में नालागढ़ विजेता तथा कसौली उपविजेता रही, इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में बिलासपुर विजेता तथा शोघी उपविजेता रही जबकि वरिष्ठ महिला रसाकशी प्रतियोगिता में ढैंडा टीम विजेता और गीरब खूर्द उप विजेता रही।

कनिष्ठ वर्ग में गीरब विजेता तथा कयार उपविजेता रही।
कैबिनेट मंत्री ने विजेता एवम् उपविजेता टीमों को मोमेंटो देकर समानित भी किया।

इस दौरान उन्होनें जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कंग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रधान मेला आयोजन कमेटी सुरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष प्रधान परिषद देवेंद्र ठाकुर, प्रधान युवक मंडल विनय कुमार, प्रधान महिला मंडल अनीता, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित स्थानीय पंचायत प्रधान, आसपास की पंचायतों के प्रधान व बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"जिन क्षेत्रों में 'सेब' होता ही नहीं वहां के लोग विदेशी दौरे में क्या करेंगे..? किसानों के पैसा को सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल ना करे कांग्रेस सरकार- संदीपनी

Sun Oct 8 , 2023
• मुख्यमंत्री इन नेताओ को लॉलीपॉप देने का प्रयास कर रहे है एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की जब भी कोई वर्ल्ड बैंक या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो उसमें एक एक्सपोजर टूर का बजट होता है। इसमें कृषक, उद्यमी, अफसर, विभाग के प्रमुख प्रोजेक्ट […]

You May Like

Breaking News