file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“जिन क्षेत्रों में ‘सेब’ होता ही नहीं वहां के लोग विदेशी दौरे में क्या करेंगे..? किसानों के पैसा को सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल ना करे कांग्रेस सरकार- संदीपनी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

• मुख्यमंत्री इन नेताओ को लॉलीपॉप देने का प्रयास कर रहे है

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की जब भी कोई वर्ल्ड बैंक या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो उसमें एक एक्सपोजर टूर का बजट होता है। इसमें कृषक, उद्यमी, अफसर, विभाग के प्रमुख प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले टूर पट जाते हैं।

इसके माध्यम से उनको पूरे विश्व से उस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने के लिए अच्छी जानकारी प्राप्त होती है, पर हैरानी की बात है की वर्तमान में हिमाचल राज्य बागवानी मिशन प्रोजेक्ट जो सरकार द्वारा एक्सटेंशन और वायु-प्रवाहक पर है और जिसके अंतर्गत 60 लाख रुपए बचे हैं उसमें विदेश द्वारा बना दिया गया है।

इस दौरे में कोई किसान नहीं जा रहा है एक, किसान बहुबूल इलाके का कोई विधायक नहीं जा रहा है। जा कौन रहा है, हमीरपुर के विधायक इंद्रजात लखनपाल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी और एक विधायक जिनकी मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने हाथों से फाइल क्लियर करके बोर्ड को भेजी नाहन के विधायक अजय सोलंकी।

परेशानी और चितना की बात तो यह है कि इस दौरे पर जाने वाले विधायकों के क्षेत्र में सेब नाम की चीज ही नहीं है। 

उन्होंने कहा हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री इस दौरे को लेकर फिर विचार करें, यह किसानों का पैसा है और इसको सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हम वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हैं कि वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट में जो दौरा होता है वह प्रोजेक्ट के शुरुआत में किया जाता है ना की समापन पर। यह सीधा-सीधा इस पैसे का दुरुपयोग है।

उन्होंने कहा कि हम पहले भी कहते आए है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मित्रों की सरकार है और वर्तमान में जिन लोगों को यह सरकार मंत्री , सीपीएस, या अन्य लाभ नहीं दे पाई उनको छोटे-छोटे प्रलोभन देकर लॉलीपॉप देने का प्रयास किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में की 10 करोड़ की सहायता राशि प्रदान

Mon Oct 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है। […]

You May Like

Breaking News