निर्वाचन आयोग को अब तक मिली 200 शिकायतें, 169 पर की कार्रवाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ ब्यूरो, दिल्ली

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से विभिन्‍न राजनीतिक दलों और उम्‍मीदवारों की ओर से उसे अब तक करीब दो सौ शिकायतें मिली हैं। इनमें से 169 मामलों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 16 मार्च से आचार संहिता लागू हो चुकी है।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसे भारतीय जनता पार्टी की ओर से 51, कांग्रेस की ओर से 59 और अन्‍य दलों की ओर से 90 शिकायतें मिली हैं।

आयोग विभिन्‍न राजनीतिक दलों और उम्‍मीदवारों की ओर से आचार संहिता के अनुपालन को लेकर संतुष्‍ट है।

हालांकि उसने महिला उम्‍मीदवारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणियों के मामले में कुछ पार्टी नेताओं को नोटिस जारी किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जाखू मंदिर के "एस्कलेटर" नवमी और हनुमान जयंती पर केवल ऊपर की ओर चलेंगे

Wed Apr 17 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला श्री हनुमान जी मंदिर जाखू में लगे एस्कलेटर अष्टमी, नवमी और हनुमान जयंती पर केवल एक दिशा में ऊपर की ओर ही चलाये जाएँगे।इस संबंध में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता ने लिखित आदेश जारी किए हैं।आदेशानुसार 16 अप्रैल अष्टमी, 17 अप्रैल नवमी और 23 अप्रैल […]

You May Like

Breaking News