file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला में गौग्रास खिलाने के बाद बोले विक्रमादित्य-मण्डी में जनबल की “जीत” और धनबल की होगी “हार”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मण्डी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मण्डी में जनबल की जीत और धनबल की हार होगी। कांग्रेस के पास जनबल है यही पार्टी की असली ताकत भी।

कल शाम शिमला से मण्डी  रवाना होने से पूर्व अपने निवास स्थान होलीलोज में  उन्होंने समर्थकों से  उनके नामंकन में 9 मई को मण्डी आने व  उन्हें अपना प्यार व समर्थन देने का आभार व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को भारी अंतर से जीतेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पूरे मनोबल से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। 

बाद में मण्डी जाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने  टुटू स्थित गोशाल जाकर गऊ माताओं की पूजा अर्चना कर उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया। इस दौरान उनकी माताश्री मण्डी की सांसद प्रतिभा सिंह भी साथ थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के देवी देवताओं व गऊ माताओं के आशीर्वाद से वह जनसेवा के प्रण के साथ प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री स्व.वीरभद्र के आदर्श व प्रदेश के लोगों का प्यार व आशीर्वाद हमेशा उनका मार्गदर्शन करता है।

विक्रमादित्य सिंह ने आज नेरचौक में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से सचेत करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव मैदान में पूरी एकजुटता के साथ डटना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिये धनबल व अन्य प्रलोभन देकर मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है इसलिए उन्हें इस पर भी अपनी पूरी नज़र रखने की जरूरत है।

बाद में गांधी भवन स्थित पार्टी कार्यालय में  विक्रमादित्य सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मण्डी संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रभारी संजय दत्त,पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह,जिलाध्यक्ष  प्रकाश चौधरी,सोहन लाल, चेतराम ठाकुर,पुष्पराज शर्मा,यशवंत छाजटा,शशि शर्मा,चंपा ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण ठाकुर,अलकनंदा हांडा,व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से 

पचुनाव प्रचार अभियान पर आपसी बातचीत की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कल किये जाने वाले उनके नामंकन में आने वाले उनके समर्थकों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं से चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी आपसी विचार विमर्श किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक अजय मलिक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

Thu May 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजय मलिक को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय मलिक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यय संबंधित नोडल अधिकारियों से चुनाव व्यय निगरानी संबंधी सभी प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें […]

You May Like

Breaking News