IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल SDRF टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CSSR प्रतियोगिता-2025 में “प्रथम”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
14वीं वाहिनी एन0डी0आर0एफ0 की मेंटरशिप में प्रशिक्षित हिमाचल प्रदेश एस0डी0आर0एफ0 की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CSSR प्रतियोगिता-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
14वीं वाहिनी NDRF के कमांडेंट के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश SDRF की टीम द्वारा 08वीं वाहिनी, NDRF, गाजियाबाद में दिनांक 21 अप्रैल 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई।

राष्ट्रीय स्तर Collapsed Structure Search and Rescue (CSSR) प्रतियोगिता-2025 में प्रथम स्थागन प्राप्त्व‍ किया।


14वीं वाहिनी NDRF द्वारा हिमाचल प्रदेश SDRF की टीम को दो चरणों में वाहिनी मुख्यािलय जसूर, नुरपुर स्थित कैम्पव में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

पहला प्रशिक्षण 03 मार्च से 09 मार्च 2025 तक 7 दिनों का था, जिसमें टीम ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 24 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक 25 दिनों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षकों की कठोर मेहनत, निरंतर देखरेख और टीम की लगन व समर्पण ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि को संभव बनाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ NDRF के महानिदेशक पीयूष आनंद (भा0पु0से0) द्वारा दिनांक-21/04/25 को किया गया तथा समापन समारोह 24 अप्रैल 2025 को 08वी वाहिनी रा0आ0मो0बल गाजियाबाद (उत्त2र प्रदेश) में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि पीयूष आन्नरद, (भा0पु0से0) के द्वारा विजेता टीम HP-SDRF को ₹1,00,000 की नगद राशि, पदक एवं विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान उत्तराखंड SDRF और तृतीय स्थान आंध्र प्रदेश SDRF ने प्राप्त किया।
यह सफलता आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में 14वी वाहिनी एन0डी0आर0एफ0 एवं हिमाचल प्रदेश SDRF की निष्ठा, प्रशिक्षण और उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कृषि व बागवानी क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 2 हजार करोड़- CM

Thu Apr 24 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि व बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार 2 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। […]

You May Like

Breaking News