रामपुर क्षेत्र की जलविद्युत परियोजनाओं से 1% LADF के तहत 72.88 करोड़ प्राप्त, रामपुर परियोजना से सर्वाधिक ₹65.08 करोड़- SDM

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर बुशहर हर्ष अमरिंदर सिंह ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं से पोस्ट कमीशनिंग के बाद 1 प्रतिशत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (LADF) के तहत वित्तीय वर्ष 2011-12 से 2024-25 तक ऊर्जा विभाग (DoE) को लगभग ₹72.88 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में सबसे अधिक ₹65.0818 करोड़ की राशि रामपुर जलविद्युत परियोजना से प्राप्त हुई है। इसके अलावा कुट परियोजना से ₹2.4601 करोड़, अपर नांति से ₹1.1520 करोड़, जोगिनी से ₹1.0372 करोड़, जोगनी-II से ₹0.8983 करोड़, लोअर नांति से ₹0.8943 करोड़, ज्यूरी से ₹0.6084 करोड़, करेरी से ₹0.4868 करोड़ तथा कोटागढ़ से ₹0.2638 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।
एसडीएम ने बताया कि बायल (RHEP Bayal) परियोजना से 1 प्रतिशत निःशुल्क विद्युत लाभांश के तहत दत्तनगर के 343 प्रभावित परिवारों के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक कुल ₹3.94 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इसमें से ₹28.19 लाख की राशि वर्तमान में एसडीएम/तहसीलदार रामपुर के पास शेष उपलब्ध है। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की लाभांश राशि अभी सरकार के पास लंबित है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लंबित राशि प्राप्त होते ही नियमानुसार पात्र प्रभावित परिवारों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय क्षेत्र विकास से जुड़े कार्यों में एलएडीएफ निधि का उपयोग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है, ताकि परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिल सके।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News