DGP संजय कुंडू को कोरोना संक्रमित ने दी थी बधाई, अब कवरन्टीन में, पुलिस मुख्यालय भी किया सील, रिपोर्ट नेगेटिव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी संजय कुंडू क्वांरटीन हो गए हैं। इसके पीछे वजह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना बताया जा रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि देर शाम संजीत कुंडू सहित अन्य जवानों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।

जानकारी के मुताबिक 1 सप्ताह पहले वे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसके चलते वे क्वारंटीन हैं। हालांकि अभी तक उनमें किसी भी प्रकार के कोई लक्षण या बुख़ार नहीं है लेकिन ऐहतियातन वे क्वारंटीन का पालन कर रहे हैं।
बता दे कि बीती 30 मई को ही कुंडू ने डीजीपी का पदभार संभाला और 1 जून को एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने आया था जो दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति ने बधाई के तौर पर मिठाई भी दी थी।

फिलहाल ऐहतियात बरतते हुए पुलिस हेडक्वार्टर सील कर दिया है और सेनेटाइज किया जा रहा है। डीजीपी कुंडू ने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट भी शाम तक नेगेटिव आ गई। राहत के साथ ही अब एहतियात बरती जायेगी क्योंकि एक भी वायरस शेष रह तो मुश्किल हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

HP बोर्ड का 10वीं का परिणाम घोषित, 68.11 फीसद के साथ 36 विद्यार्थी Top-10 में

Tue Jun 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2019-20 का दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एक लाख 25 हजार नियमित विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम 68.11 फीसद रहा है। टॉप टेन में इस बार 36 […]

You May Like