IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

\’कैफे सतलुज\’ से लें लजीज व्यंजनों का स्वाद, निगम देगा भोजन की होम डिलीवरी

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने रामपुर बुशहर के कैफे सतलुज सहित प्रदेश के चयनित होटलों से भोेजन घर ले जाने और होम डिलीवरी के लिए आनलाइन आर्डर लेने की व्यवस्था आरम्भ की है। इस सुविधा के आरम्भ होने से आम लोग आनलाइन आर्डर करके अपने घरों पर ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, स्वच्छ और स्वस्थ व्यजनों का आनंद ले सकेंगे।

\"\"

पर्यटन निगम के एजीएम रामपुर बुशहर केशव शर्मा ने कहा है कि निगम इस पहल के माध्यम से अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कैफे सतलुज में हर तरह के भोजन की डिमांड के मुताबिक होम डिलीवरी की जाएगी। इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण निगम के होटल रेस्टोरेंट बन्द किए गए थे लेकिन चुनिंदा होटलों में कैफे सतलुज भी सेवाएं देने के लिए तैयार है।
निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि निगम ने शुरूआत में यह सेवा शिमला के पीटरहाॅफ होटल, गुफा एवं आशियाना रेस्तरां, होटल कुन्जम मनाली, कैफे मोनाल कुल्लू, कैफेे रावी व्यू चम्बा और कैफे सतलुज रामपुर में आरम्भ की है। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य होटलों में भी आरम्भ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम लोग www.hptdconwheels.in वेबसाइट पर जाकर आॅनलाइन आॅर्डर कर सकते हैं। वर्तमान में आॅर्डर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारियों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। निगम के प्रशिक्षित रसोइयों द्वारा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार किया जाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना फैलाने वाले मंडी के भाजपा नेता ने किया अक्षम्य अपराध, हत्या के प्रयास का मामला हो दर्ज- विक्रमादित्य

Sat Jul 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय में कोरोना संक्रमित भाजपा नेता के आने पर हैरानी जताते हुए उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह जानबूझकर किया गया अक्षम्य अपराध है जिसे हल्के से नही लिया जा सकता। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते मामलों से आम लोगों की चिंताओं पर गौर किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि सरकारी स्तर पर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। भाजपा के  नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ इसके नियमों को तार तार कर रहें है।उनका कहना है कि कांग्रेस के नेताओं पर तो इस नियम को तोड़ने पर पुलिस मामले बनाए जा रहें है पर भाजपा के किसी भी नेताओं को इसकी पूरी छूट दी गई लगती है। विक्रमादित्य सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंड की आलोचना करते हुए कहा है कि महिला मोर्चा के महायज्ञ में शामिल हो कर मुख्यमंत्री सहित महिला मोर्चा व अन्य भाजपा नेताओं पर भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए थी जहां 200 से अधिक लोग मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जुटे थे।उनका कहना है कि कानून सबके लिए एक समान है,जिसका पालन सबको करना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि वह प्रदेश को बताए कि कोविड 19 के  चलते अब तक उन्हें केंद्र से कितनी आर्थिक मदद मिली है और प्रदेश में मुख्यमंत्री राहत कोष में अबतक कितनी राशि इकठ्ठा हुई और यह कहा और कैसे  खर्च की जा रही है।उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली, पानी,बस किराया बढ़ाने के फेंसलो को पूरी तरह जनविरोधी बताते हुए कहा है कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ आम लोगों का आवाज बनकर भाजपा सरकार का हर स्तर पर डट कर विरोध करेगी।

You May Like

Breaking News