जैविक तकनीक अपना कर कोटखाई टाहू के प्रगतिशील किसान राहुल हुए मालामाल

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई
इस बार के सेब सीजन में बागवानों को बहुत आशातीत लाभ नहीं हुआ है। अगर रोहडू, ढली, ठियोग और पराला की मंडियों की बात करें तो बढ़िया से बढ़िया सेब भी ज्यादा से ज्यादा 1800 प्रति पेटी जा रहा है।

\"\"

इतने कम मूल्य के कारण जहां एक ओर बागवानों में निराशा है वहीं कोटखाई के रहने वाले प्रगतिशील बागवान राहुल रांटा इस बात से बिल्कुल निराश नहीं है। टाहू गांव के रहने वाले युवा बागवान ने अपनी मेहनत से और जैविक कृषि की बदौलत इस बार भरपूर समृद्धि पायी है।

इन्होंने स्वदेशी तकनीक और जैविक खेती को आधार बनाकर मेहनत करना प्रारम्भ किया। धीरे-धीरे इनकी मेहनत रंग लाने लगी और इनका बगीचा लहलहाने लगा।

इससे एक ओर जहां इनका कीटनाशकों में होने वाला व्यय खत्म हुआ वहीं इसके साथ ही इनको उतम गुणवता वाले उत्पाद मिल रहे हैं।


3000 रूपये से कम नहीं बिकी कोई पेटी
राहुल रांटा ने अपने बगीचे का सेब जब भी मंडियों तक पहुंचाया उनको हमेशा प्रति पेटी 3000 से उपर ही दाम मिला। इससे एक ओर उनका उत्साह तो बढ़ा ही साथ ही स्वदेशी तकनीक और जैविक कृषि की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई।

आज अपने गांव में राहुल रांटा से अनेक बागवान प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं मंडियों में राहुल का आकर्षक सेब हाथोहाथ बिक रहा है जिससे उनकी आमदनी में बढ़ौतरी हो रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कृषि बिल पर किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस, पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, जीतेंगे- सुरेश कश्यप

Fri Oct 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला की भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान जी के निधन पर बहुत दुख प्रकट किया ।  […]

You May Like