CM बोले- दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल फेरबदल से ना जोड़ें, शीर्ष नेतृत्व से जा रहे मिलने

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि उनके दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल में फेरबदल से नहीं देखा जाना चाहिए। जयराम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वो लम्बे समय से दिल्ली नहीं गए थे। ऐसे में कई विषय थे जिनमें चर्चा करनी है। इसीलिए दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हुआ है। इसलिए दौरे का मन्त्रिमण्डल से कोई संबंध नहीं है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को दिल्ली जाएंगे। जहां केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं के साथ सीएम बैठक करेंगे। इससे पहले वीरवार देर शाम को उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और तीन महासचिव त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल के साथ बैठक की । इस दौरान उन्होंने कुछ मुद्दों पर चर्चा की. दिल्ली में शनिवार को बैठक के बाद रविवार को सीएम जयराम शिमला लौट आएंगे।

जानकारी के अनुसार जयराम ठाकुर कुछ विषयों और प्रदेश सरकार की अब तक कि परफॉर्मेंस पर पार्टी हाई कमान को रिपोर्ट देंगे ।
ज्वालामुखी प्रकरण और धवाला का नाराजगी जैसे विषय पर भी चर्चा सभव है।

गौरतलब है कि हिमाचल मंत्रिमंडल का अभी कुछ महीने पहले ही फेरबदल और विस्तार किया गया है लेकिन सत्ता के गलियारों में फिर से बदलाव के स्वर सुनाई देने लगे है। हालांकि सीएम ने इसे खारिज किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रेस क्लब शिमला ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन, पत्रकारों पर दर्ज FIR वापिस लेने की मांग

Fri Nov 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला, 06 नवम्बर। शिमला सहित अन्य जिलों में पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे मामलों को लेकर प्रेस क्लब शिमला के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार आज होटल पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकारों […]

You May Like

Breaking News