file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की ने शिक्षा मंत्री के साथ की बैठक, मांगों पर मंथन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की बैठक सचिवालय शिमला में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ हुई। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी दर्शन लाल द्वारा सुंदर नगर में जारी प्रेस के माध्यम से दी गई ।

\"\"

बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर गहन चर्चा की गई। जिसमें शिक्षा मंत्री की तरफ से मुख्यों मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सप्ताह के भीतर पदोन्नति की सूची निकालने की बात कही गई। इसके साथ एलटी और शास्त्री को जल्द टीजीटी पदनाम प्रदान कर दिया जाएगा।

प्रदेश शिक्षक महासंघ लंबे समय से हजारों एलटी और शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी पदनाम दिए जाने की वकालत करता रहा है। चर्चा के दौरान भविष्य मेंअस्थाई भर्तियां न करते हुए एक बार राहत प्रदान करके पीटीए की तर्ज पर एसएमसी शिक्षकों के समायोजन की भी मांग रखी गई है ।

इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा के साथ प्रांत महामंत्री विनोद सूद ,डॉ मामराज पुंडीर, संजीव कुमार शामिल रहे

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में होगी फर्जी व सन्दिग्ध वोटरों की छंटनी, सराय, खंडहरों व दुकानों के पते पर बनाए हैं सैकड़ों वोट, मृतकों के नाम भी सूची में

Sat Dec 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला रामपुर बुशहर में आज फर्जी और संदिग्ध वोटरों को सूची से बाहर करने के लिए छंटनी की जाएगी। बीएलओ की अध्यक्षता में कमेटी आए हुए सुझावों और आपत्तियों पर एक एक कर विचार विमर्श के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन करेगी। इस बार नगर परिषद का विस्तार […]

You May Like

Breaking News