IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा ने बनाई आगामी रणनीति

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शाहपुर

एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा की बैठक का आयोजन आज बीआरसी हाल  शाहपुर में किया गया इस बैठक की अध्यक्षता संघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने की सबसे पहले संगठन के राज्य मुख्य प्रवक्ता सुभाष शर्मा को संगठन ने सेवानिवृत्त होने पर  वधाई दी और सम्मानित किया।

बैठक में जिला कार्यकारणी के आय व्यय का व्योरा भी  इस बैठक में जिला कार्यकारणी द्वारा रखा गया , इस अबसर पर  कांगड़ा के अलग अलग ब्लॉक से आए कर्मचारियों ने अपने विचार रखे रक्कड़ ब्लॉक प्रधान जीवा नंद ने संगठन की ग्रुप इन्सुरेंस स्कीम की सराहना करते हुए इसकी राशि 5 लाख से 10 लाख करने का सुझाव दिया बेन्ही देहरा  ब्लॉक प्रधान अश्वनी शर्मा ने पेंशन बहाली के लिए संगठन को कुछ और मजबूत कदम उठाने के सुझाव दिए।

ज्वाली ब्लॉक प्रधान  अनिल शर्मा ने सभी कर्मचारियों को एक जुट होने की अपील की और संगठन के हर आयोजन में शामिल होने को कहा धर्मशाला ब्लॉक प्रधान मंजीत कुमार ने धर्मशाला ब्लॉक के कर्मचारियों का हर मुहिम में सहयोग के लिए धन्यवाद किया ब्लॉक नगरोटा बगवां से संदेश चौधरी ने नगरोटा ब्लॉक की आगामी रणनीति से परिचय करवाया।

  इसके साथ संगठन के जिला कांगड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर , राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैध , राज्य मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा , जिला सह सचिब अंकुर शर्मा, जिला कांगड़ा महिला विंग प्रधान पवना राणा ने भी अपने अपने विचार रखे और सभी प्रतिनिधियों ने सरकार से  मांग रखी कि 15 अप्रैल को प्रदेश सरकार 2009 की अधिसूचना को लागू करे।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाहौल स्पीति में प्रवेश करने वाले कामगारों को दिखानी होगी RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट -GS नेगी

Sun Apr 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीतिप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एवं कोरोना की दूसरी लहर के फ़ैलाव को देखते हुएलाहौल- स्पीति प्रशासन ने  स्पिती में अन्य राज्यों से ज़िले में प्रवेश वाले  कामगारों के लिए कोविड का आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट का नेगिटिव होना आवश्यक है। बाहर से जो भी […]

You May Like

Breaking News