IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

आनी खण्ड की कराड पंचायत के उपप्रधान नीशू नेगी ने कोरोना महामारी से बचाव को छेड़ा सेनेटाइजेशन अभियान

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से गांव को सुरक्षित करने के लिए पँचायत के प्रतिनिधि आगे आ गए हैं।इसी कड़ी में आई खण्ड की ग्राम पंचायत कराड के उपप्रधान यश पाल उर्फ नीशू नेगी ने अपने पंच8 क्षेत्र के गांव को कोरोना महामारी से बचाव के लिए गांव को सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया है।

मंगलवार को उपप्रधान ने पंचायत के बार्ड 1 पटारना तथा बार्ड 2 बनशिरा में सेनेटाइजेसन अभियान शुरू किया और लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने इस मौके पर मास्क बनाने के लिए स्थानीय महिला मंडल को कपड़ भी बांटा । इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला मंडल अपर पटारना की प्रधान सुनीता देवी सहित, आशा देवी,रीता देवी, भाबना देवी, कृष्णा देवी, हीरू देवी, तथा इंद्रा देवी, महिला मंडल लोअर पटारना प्रधान सुरमा देवी, सहित कृष्णा देवी, सरसा देवी, सपना,राधा देवी,पिंगला देवी तथा बार्ड नम्वर 2 के बार्ड मेम्बर नीरज कुमार के सहयोग से इस अभियान को सफल किया गया।
उपप्रधान नीशू नेगी ने पंचायत क्षेत्र की जनता से अपील की है कोरोना से बचाव के लिए लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहें । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें , मास्क पहने और अपने हाथों को बार बार बार धोएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में होम आइसोलेशन में कोविड रोगियों की मदद के लिए आगे आएं पंचायती राज संस्थाएं-मुख्यमंत्री

Wed May 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 रोगियों की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर उन्हें समय पर होम आइसोलेशन से अस्पताल पहुंचाने की परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि रोगियों को अस्पताल में बेहतर उपचार प्रदान किया सके। […]

You May Like

Breaking News