file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मनाली विधानसभा क्षेत्र में CM की घोषणाओं को समयबद्ध किया पूरा-गोविंद ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कटराईं में की लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा
एप्पल न्यूज़, कुल्लू

शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा मनाली विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए पिछले तीन सालों के दौरान की गई घोषणाओं में अधिकांश को पूरा कर लिया गया है। वह मंगलवार को विश्राम गृह मनाली में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ मनाली विधानसभा क्षेत्र की विकास तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करते हुए शुरू गांव में टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाहंग, गोशाल पुलों को निर्माण तथा कुल्लू-मनाली बामतट की सड़क के अधिकांश भाग को पक्का कर दिया गया है। गोजरा-खखनाल सड़क की टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि घुड़दौर में टारिंग का कार्य आज से आरंभ हो रहा है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि बामतट पर तीन अन्य पुलों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, इनमें सजला नाला, प्रीणी तथा काईस नाला पुल शामिल हैं। हरिपुर क्षेत्र के पुल का कार्य 95 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है जबकि जगतसुख पुल का काम तेजी से चला है। उन्होंने कहा कि भटग्रा-खड़ियार, बस्तोरी-नथान तथा लोरन-खलाड़ा सड़कों के दूसरे चरण की जल्द आधारशिला रखी जाएगी। इन सड़कों के लिए धनराशि का प्रावधान कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता की सड़कों में मढ़ी-गधेरनी सड़क की टारिंग का काम चला है जो अगले एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तोरी-नथान सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार नग्गर-ढोबा-कृष्णा मंदिर सड़क के लिए 6.45 करोड़ की डीपीआर तथा बंदरोल-बथाड़ की डीपीआर स्वीकृति हेतु भेजी गई है।
      शिक्षा मंत्री ने कहा कि रायसन पुल के लिए भूमि पूजन करके जल्द इसका निर्माण आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुल अनेकों पंचायतों को मुख्य सड़क से जोड़ेगा और बागवानों को अपने उत्पाद मण्डी तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोग निर्माण विभाग को पनगां-लिगंर सड़क को पक्का करने का कार्य जल्द आरंभ करने को कहा। उन्होंने मनालसु नाला-ओल्ड मनाली पुल के निर्माण के लिए नाबार्ड के तहत डीपीआर तैयार करने को भी कहा।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि 15 मील वाहन योग्य पुल को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है और इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। पल्चान पुल का कार्य तेजी से चला है और जल्द पूरा होगा। इसी प्रकार सोलंग गावं के लिए सड़क की तीन किलोमीटर कटिंग का कार्य कर लिया गया है।

उन्होंने अभियंताओं को इस सड़क को जल्द पूरा करने को कहा। सोलंग पुल का कार्य भी जल्द आरंभ करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सोयल-तांदला सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जबकि जगतसुख-बनारा सड़क का काम हाल ही में पूरा किया गया है। इसी प्रकार, नग्गर-रूमसु सड़क तथा धारा-रूंगा सड़क के कार्य को भी पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने पुलग नाला पर पुल निर्माण की संभावना तलाशने के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा। सड़कों व पुलों के अलावा मनाली विधानसभा क्षेत्र में जितने भी भवन निर्माण के कार्य चले हैं, उनकी बारीकी से समीक्षा की गई।

मंत्री को अवगत करवाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मनाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है और दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। पतली कूहल स्वास्थ्य केन्द्र का कार्य आरंभ कर दिया है। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण भवन कटराई का कार्य प्रगति पर है।

मेहा उप स्वास्थ्य केन्द्र का कार्य जारी है। हलाण स्कूल भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। काईस स्कूल, बराण, शिरड़ तथा भेखली स्कूलों के अतिरिक्त खण्डों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। गुलाबा में 120 वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण पूरा हो चुका है। मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सड़क, पुल व भवन परियोजनाओं के निर्माण कार्य पूरे कर लिये गए हैं और जल्द इनके लोकार्पण किए जाएंगे।
निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाना अभियंताओं की जिम्मेवारी
गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोई भी निर्माण कार्य हो, गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। अभियंताओं की निजी तौर पर जिम्मेवारी बनती है कि सड़क, पुल अथवा भवन सभी प्रकार के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को निजी तौर पर जांचे-परखे। कोई ठेकेदार यदि कोताही करता है तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में देरी करने पर ठेकेदार के साथ सख्ती की जाए। विकास परियोजनाओं में विलंब के कारण लोगों को समय पर इनका लाभ नहीं मिल पाता।
ब्लैक स्पाॅट्स को चिन्हित करके इन्हें दुरूस्त करें अधिकारी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला में जितने भी ब्लैक स्पाॅट्स हैं, इन सभी का पता लगाकर इन्हें दुरूस्त किया जाए। इस कार्य में पुलिस व एचआरटीसी का सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनेक जगहों पर बार-बार दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, ऐसे स्पाॅटस को तुरंत से ठीक किया जाना चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा तथा विधानसभा क्षेत्र के तहत समस्त सहायक व कनिष्ट अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।  
     इस अवसर पर शिक्षा मंत्री की धर्म पत्नी रजनी ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मनाली भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रेम कुमार धूमल हमेशा रहे सक्रिय, आगामी चुनाव में जयराम ठाकुर ही होंगे भाजपा का चेहरा-रणधीर

Thu Jun 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की तीन दिवसीय चिंतन बैठक आज पीटरहॉफ में समापन की ओर बढ़ रही है उन्होंने बताया कि कल सभी 2017 के प्रत्याशी एवं विधायकों ने अपना रिपोर्ट कार्ड पार्टी […]

You May Like

Breaking News