जिला परिषद की बैठक में हंगामा, सदस्यों ने कार्टन के दाम बढ़ाने और बागवानों को मुआवजा न देने पर नाराज़, सदन के बीच ही धरने पर बैठ गए कांग्रेस के सदस्य

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कार्टन के दाम बढ़ाने और किसान बागवानों को मुआवजा ना मिलने पर मंगलवार को जिला परिषद की मासिक बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।

बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के जिला परिषद के सदस्य सदन के बीच में आकर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और उसके बाद बैठक की कार्यवाही से वाकआउट कर बाहर निकल गए।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने कहा कि आज जिला परिषद की बैठक बुलाई गई थी लेकिन बैठक में कोरम पूरा नही हो पाया।

वही सदस्यों ने कार्टन के दाम कम करने और मुआवजा देने को लेकर धरना प्रदर्शन किया और इस मामले को लेकर जिला परिषद जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार से दामों को कम करने की मांग करेगी।

उन्होंने कहा कि शिमला सेब बहुल जिला है लेकिन इस बार ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते काफी नुकसान हुआ है लेकिन सरकार की ओर से कोई भी राहत बागवानों को नहीं दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC 1 जुलाई से आरम्भ करेगा 317 अंतरराज्यीय बस रूटों पर सेवाएं-बिक्रम सिंह

Tue Jun 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने यहां हिमाचल सड़क परिवहन निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम की कार्य प्रगति की समीक्षा की और कार्यों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए समर्पण के साथ करने पर बल दिया। उन्होंने एचआरटीसी के तहत किए […]

You May Like

Breaking News