file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

टेलर ने कपड़े बदलते हुए बनाया युवती का वीडियो किया वायरल, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़

जिला सोलन में पुलिस थाना नालागढ़ के तहत शहर के एक टेलर द्वारा 17 वर्षीय लड़की की वीडियों बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शहर में किराए के मकान में रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह अपने पति समेत तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है।

बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है जो कि कई बार एवन टेलर से कपड़े सिला चुकी है। करीब तीन महीने पहले इसकी बेटी टेलर के पास सूट लेने गई थी जहां कपड़े बदलते हुए टेलर द्वारा उसकी वीडियो बनाई गई।

आरोपी ने विडियों बनाने के बाद उपरोक्त व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके विडियो को विभिन्न माध्यों से वायरल कर दिया। जिस कारण हमारा परिवार शर्म से बाहर नही निकल पा रहा है।

परिवार ने आरोप लगाया कि एवन टेलर द्वारा जान बूझ कर इसकी बेटी की विडियो बनाई गई है। पुलिस थाना नालागढ़ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ नालागढ़ मोहिंदर सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर सोमवार तक रिमांड पर भी ले लिया गया है आरोपी से पूछताछ जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी वाहन दुर्घटना में घायल, बाहु के समीप हुआ हादसा, 7 लोग घायल

Sat Sep 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, बंजार कुल्लू हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला में बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी का वाहन बाहु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विधायक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बंजार ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत ठीक है और हल्की चोटें आई हैं। […]

You May Like

Breaking News