हरदीप बाबा 5 वीं बार सर्वसम्मति से चुने गए इंटक अध्यक्ष,116 संबंधित यूनियन ने लिया हिस्सा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के इंटक के अध्यक्ष एक बार फिर हरदीप सिंह बाबा को चुना गया। रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इंटक के चुनाव करवाए गए जिसमे प्रदेश की 116 इंटक से संबंधित यूनियन ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय युवा इंटक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय इंटक सचिव संजय गाबा की अध्यक्षता में यह चुनाव सम्पन्न हुए। इस दौरान हरदीप बाबा को फिर से सर्वसहमति से हिमाचल प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यालय में उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।

नवनियुक्त इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने इसके लिए विभिन्न यूनियन व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न यूनियन मांगो को लेकर प्रस्ताव मुख्यमंत्री और सम्बन्धित विभागों को भेजा जायेगा और कर्मचारियों को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में राशन डिपुओं में आइरिश सिस्टम से होगा राशन वितरण ताकि राशन वितरण व्यवस्था हो पारदर्शी- गर्ग

Sun Sep 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश में सरकारी डिपो में राशन वितरण की व्यवस्थाको और सरल एवं पारदर्शिता पूर्ण करने के लिए सरकार नई व्यवस्था करने जा रही है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने रामपुर में […]

You May Like