file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिलिबागी के बुंगाधार में कार खाई में गिरी, 2 की मौत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी

बुधवार को सिराजघाटी की शिलिबागी के बुंगाधार में एक कार के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को पीएचसी शिलिबागी अस्पताल भर्ती किया गया है।

मृतक की पहचान पुलिस ने मोहन सिंह पुत्र शुकरु राम निवासी शाभा और  दुर्गा दत्त पुत्र दयालु राम निवासी शाभा के रूप में की है। घायलों में कार चालक झाबे राम पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिलिबागी बताया जा रहा है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी बुंगाधार में कार नम्बर टी 1121HP97257 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही लोग बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन मोहन सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दुर्गा दत्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लोगों ने घायल व्यक्ति को निकाला और अस्पताल भर्ती कर दिया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर पहलु को ध्यान में रखते पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जुब्बल-नावर-कोटखाई की मंडल कार्यकारणी घोषित, देखें किसको क्या पद मिला

Thu Nov 18 , 2021
यशपाल, शोबा जुब्बल, अजय भेरटा, गाजटा कोटखाई बने मंडल महामंत्री एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला, भारतीय जनता पार्टी जुब्बल कोटखाई मण्डल के मण्डलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व से विचार विमर्श के उपरांत जुब्बल कोटखाई मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा की है महामंत्री  यशपाल, शोबा […]

You May Like

Breaking News