सेवा सप्ताह- बसन्तपुर, रामपुर, चौपाल और कुठार के वृद्धजनों को किया सम्मानित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

रविवार को सेवा सप्ताह के तीसरे दिन को सेवा संकल्प के रूप मे वृद्धाश्रम बसन्तपुर , सहारा वृद्धाश्रम चौपाल तथा डे केयर सेंटर कुठार व डे केयर सेंटर रामपुर मे मनाया गया जिसके तहत वृद्धजनो को Greeting Card व फूल देकर सम्मानित किया गया।

वृद्धाश्रम बसन्तपुर मे 31 पुरूषो व 31 महिलाओ व 11 staff members ने भाग लिया। चौपाल मे 20पुरूष व 15 महिलाओ ने भाग लिया तथा ठियोग तहसील के कुठार मे 20 महिलाओ व 25पुरूषो ने भाग लिया। रामपुर मे 12 महिलाओ व 16 पुरूषो ने भाग लिया ।

जिला कल्याण अधिकारी सुरेंद्र बिमटा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान वृद्धाश्रम के कमरो का निरीक्षण किया गया तथा आवासीयो के रहन-सहन आदि का भी निरीक्षण किया गया। वृद्धजनो द्वार नाचगान किया गया और अपने जीवन का अनुभव साझा किया गया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में राष्ट्रपति जिस होटल में ठहरे उसी के पास से 'बुलेट बाईक' चोरी मामले में कुल्लू का युवक रामपुर से गिरफ्तार

Mon Sep 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला के जिस होटल सिसिल में राष्ट्रपति ठहरे थे उसी होटल के समीप से 10 सितंबर को एक बुलेट बाइक चोरी हो गई थी। बालूगंज पुलिस ने इस मामले को एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने बुलेट चोर को रामपुर बुशहर से गिरफ्तार […]

You May Like

Breaking News