file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

एबीवीपी ने शहीदों की याद में शिमला में निकाली 150 फुट तिरंगे की यात्रा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौड़ा मैदान से रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया इस तिरंगा यात्रा में एबीवीपी के कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोग पर्यटक भी शामिल थे।

यह तिरंगा यात्रा देश के लिए शहीद हुए वीरों की याद में निकाली गई। डेढ़ सौ फुट तिरंगा को पूरे सम्मान के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं हाथ में उठाकर चौड़ा मैदान से विधानसभा सीटीओ लोअर बाजार शेरे पंजाब माल रोड होते हुए रिज मैदान तक पहुंचे इस दौरान उन्होंने देश भक्ति के गीत भी गाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने बताया कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन शहीदों को याद किया जा रहा है जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया।

उन्होंने कहा कि उन्हीं की याद में उन्हें याद करने के लिए डेड सो फुट तिरंगा यात्रा निकाला गया है जिसमें एबीपी के छात्र वह छात्राएं शामिल है उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य गणतंत्र दिवस पर शहीदों को याद करना उन्हें श्रद्धांजलि देना है।

कमल ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा भोजपुरी प्रदेश में विभिन्न जगह पर निकाली गई है जिसका उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना और उन्हें याद करना है

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी

Wed Jan 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विद्यानन्द सरैक और ललिता वकील को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर बधाई दी है।अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की यह दोनों विभूतियां चैथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के […]

You May Like

Breaking News