IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

आनी उपचुनाव- नमहोंग पँचायत से उर्मिला देवी और जाबन से उत्तम राम प्रधान जीते, 84% हुआ मतदान

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

नमहोंग में  83.41 प्रतिशत और जाबन में 84 प्रतिशत हुआ मतदान जाबन पँचायत के वार्ड मरोलदढ़ में 95 वर्षीय सुरमा देवी ने किया मतदान


एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी खण्ड की जाबन व नमहोंग पंचायत में रविवार  को पँचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।  पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक निभाई गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

मौसम साफ होने की बजह से लोगों ने अपने अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर मतदान किया। जाबन पँचायत के मरोलदढ़ वार्ड से 95 बर्षीय बुजुर्ग महिला सुरमा देवी ने मत डाला।

नमहोंग पँचायत में कुल मतदाता 1167 में से 971 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान 83.41 प्रतिशत रहा।जबकि जाबन पँचायत में कुल मतदाता 1214 में से 1024 लोगों ने मत डालें।यहां मतदान 84 प्रतिशत रहा।खबर लिखे जाने तक चुनावी नतीजों की गणना जारी थी। 

नमहोंग पँचायत से उपप्रधान पद के लिए डमोहर के जितेंद्र कुमार उर्फ रौकी विजयी घोषित हुए।जाबन कि पच्छल वार्ड से जियामणि और नमहोंग पँचायत के लारजीपाणी वार्ड से रक्षा देवी विजयी रहीं।

गौर हो  कि जाबन पँचायत में अनारक्षित प्रधान पद के लिए  पांच उम्मीदवार मैदान में थे.जिनमें अंकुर ठाकुर.आशीष पॉल. उत्तम राम.विनोद कुमार व वीरेंद्र परमार के नाम शामिल हैं.जबकि उपप्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी गीता राम.जवाहर लाल.धनी राम व सूरत राम चौतरफा मुकाबले के लिए चुनाव दंगल में कूदे थे। 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत नमहोंग में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए  तीन प्रत्याशी उर्मिला.पिंगला व सुदर्शना और उपप्रधान पद के लिए भी जितेंद्र कुमार. नरेश व सौरव कुमार तीकोणीय मुकाबले के लिए चुनाव मैदान में खड़े थे।

आनी खण्ड की नमहोंग पँचायत में रविवार को हुए पँचायत चुनाब में प्रधान पद पर उर्मिला देवी 55 मतों से विजयी।
उर्मिला:413 मत

पिंगला  358 मत

सुदर्शना  193 मत
उपप्रधान जितेंद्र ठाकुर निर्वाचित
जितेंद्र ठाकुर रॉकी 399

नरेश कुमार         272

सौरव कुमार      298

आनी खण्ड की जाबन पँचायत में उत्तम राम प्रधान निर्वाचित
अंकुर ठाकुर 177
आशीष पाल 136
उत्तम राम 389
विनोद कुमार 99
वीरेंद्र परमार 216

उपप्रधान जवाहर लाल निर्वाचित
जवाहर लाल 313
गीता राम 266
धनी राम 250
सूरत राम। 190

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल खुम्ब विकास योजना से खुले स्वावलंबन के द्वार- पैरा कमांडो ने खुम्ब इकाई स्थपित कर युवाओं को दिया घर द्वार रोजगार

Mon Jan 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, बागवानी सहित अनेक क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा कई प्रभावी योजनाओं का सफल कार्यान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल लाभार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं […]

You May Like