विक्रमादित्य सिंह का आरोप- सरकार समस्याएं सुलझाने में पूरी तरह विफल, विरोध करने पर बना रही है झूठे व देशद्रोह जैसे संगीन मामले

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश की समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।उनका कहना है कि सरकार का विरोध करने वालो पर झूठे व देशद्रोह जैसे संगीन मामलें बनाए जा रहें है।उन्होंने कहा है कि सरकार देश की आवाज को नही दबा सकती।देश मे लोकतंत्र है इसलिए तानाशाही ज्यादा समय तक नही चल सकती।

\"\"


विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश विकास के मामलें में पिछड़ता जा रहा है। अढ़ाई साल के इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के लिए कोई भी ऐसी योजना नही ला सकी है जिससे उन्हें भी लगता कि यह प्रदेश को भाजपा सरकार की देन है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि चुनावों के समय प्रदेश को 65 राष्ट्रीय राज मार्गों की बड़ी बड़ी बातें कही गई।उन्होंने इसे चुनावों में भुनाया भी और इसका पूरा राजनैतिक लाभ लिया।उन्होंने भाजपा से जानना चाहा है कि वह राष्ट्रीय राज मार्ग अब कहा गायब हो गए है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा सासंद प्रदेश में रेल विस्तार की भी ढींगे मारते रहें,यह भी आज दिन तक वहीं की वही खड़ी है।न तो प्रदेश के सासंद ही प्रदेश को कुछ ला सकें है और न ही प्रदेश सरकार इनका कोई लाभ ले सकी है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोविड 19 के चलते प्रदेश के लोगों को कोई भी राहत नही दे सकी है।उल्टे इस सरकार ने लोगों पर डीज़ल पेट्रोल के मूल्य बढ़ा कर उन्हें मंहगाई परोस दी है।किसानों, बागवानों की अनदेखी की जा रही है। कारोवरियों को कोई योजना नही है।बेरोजगारी की कोई चिंता भी नही है।उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि सरकार ने सबकुक रामभरोसे छोड़ दिया है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रशासन को चेताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जिन कार्यो को उन्होंने अपनी विधायक निधि से पैसा दिया है,उन्हें जल्द पूरा किया जाए।उन्होंने कहा है कि कोविड 19 के नाम पर जो अधिकारी विकास कार्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित व रोकने का काम कर रहें है,वह सही नही होगा,इसके लिए वह विशेषाधिकार हनन का मामला भी बना सकतें है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए जाए कि जो पैसा जिस कार्य के लिए स्वीकृति किया गया है वह उसी पर खर्च होना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को दी श्रद्धांजलि

Sun Jun 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जन्मशती समारोह के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान की गई सेवाओं […]

You May Like