file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला- पुलिस अधिकारी क्यों बचाए- प्रिंटिंग प्रेस किसके रिशेतेदार की..? BJP सरकार में हर साक्षात्कार में हुए घोटाले, PM फिर आएंगे जुमले बांटने- रामलाल ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक बहुत ही सीरियस मामला है। उन्होंने पूछा कि आखिर किस कारण से पेपर लीक हुआ। जबकि प्रश्न पत्र पुलिस अधिकारियों की देखरेख में रखा था। जहां पर प्रिंट होना था वहां भी पुलिस की पूरी टीम तैनात रहती है।

पूरी चाक चौबंद सुरक्षा के बीच ही उन्हें परीक्षा केंद्रों तक ले जाया जाता है। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर कुछ और बात करते हैं और कहते हैं कि कोई यूपी बिहार के लोग हैं लेकिन वह नंबर 2 है। ऐसा लगता है कि नबंर एक को मुख्यमंत्री भी जानते हैं और पुलिस अधिकारी भी।

SIT जांच कर रही है 73 गिरफ्तार हो गए लेकिन बिना राजनीतिक संरक्षण और बड़े पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के यह सम्भव नहीं है। इसमें सबसे पहले पुलिस के अधिकारियों को अंदर किया जाना चाहिए था। यह भी की प्रिंटिंग प्रेस किसकी है और कौन उसके रिश्तेदार है उसका भी पता किया जाए।
रामलाल ठाकुर ने इस सब कर लिए पुलिस के अधिकारियों को सबसे बड़ा दोषी बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि सीबीआई जांच से कुछ होने वाला नहीं। इतने दिन तक क्या मुख्य आरोपी को विदेश भागने का मौका दिया जा रहा है।

साथ ही पूछा कि जब मुख्य सचिव के पास सोलन में तीन लोगों ने पेपर लीक की शिकायत की तो उलटा उनके ऊपर ही केस दर्ज कर जेल में दाल दिए हैं। उनका जुर्म ये था कि उन्होंने सच्चाई को सामने लाया था और अभी भी 18 दिन से झेल में डाल रखे हैं।
ठाकुर बे बताया कि पुलिस जड़ को पकड़ने के बजाय कोंपलें पकड़ रही है। एफआईआर भी आनन फानन में 3 दिन बाद की गई। सरकार में एक्यूज पुलिस अधिकारियों और प्रिंटिंग प्रेस वालों को बचाने में जुटी है। जिस नालायकी से पेपर लीक किए ये युवाओं के साथ अन्याय है। जेओए, वन कर्मी और अन्य स्थानों पर चोर द्र्वजर से भर्तियां की जा रही है।
सीएम जयराम ठाकुर सरकार के मुखिया है और उनकी बराबर की जिम्मेदारी है। जवाब दें और बताएं मंडी और कांगड़ा को कितना हिस्सा मिला।

भाजपा के सरकार में जितने भी साक्षात्कार हुए सब मे घोटाले हुए हैं। नौजवानों से खिलवाड़ किया गया है। 21 हजार युवा पास हुए हैं तो सभी ने नकल नहीं मारी, उनका क्या कसूर। नालायकी पुलिस वाले और ईमानदार शिक्षित युवा भुगते, ये ठीक नहीं ।
उन्होंने कहा कि 8 साल में पीएम मोदी ने शिमला में जो बातें कही वो पूरी नहीं हुई। सेब बागवानों के साथ धोखा किया। बताया था कि सेब का 20% प्रयोग जूस और कोल्ड ड्रिंक में होगा, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर कोई राहत नहीं दी गई। अन्य फलों को भी जो नुकसान हुआ किसानों बागवानों को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी।

गडकरी ने भी चुनाव से पहले 69 नेशनल हाइवे घोषित किए और 65 हजार करोड़ देने की घोषणा की, पीएम बताए 5 साल में कितने नेशनल हाइवे बनाए। अब भी आएंगे और ठगने के नए नए जुमले बांटेंगे। दवाईयों खाद बीज के दाम दुगने कर दिए किसानों की आय दुगुनी किसकी हुई बताएं।


जेपी नड्डा भी बताएं कि उनके पास जो जो विभाग हिमाचल में बतौर मंत्री रहे बताएं बिलासपुर के लिए क्या किया। युवाओं किसानों की समस्याएं बढ़ी और रेल लाईन के काम में भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया गया। जब एलपीजी आवाज उठाते हैं तो पुलिस दबाव से चुप करवाए जाते हैं।

उन्होंने सीएम से पूछा कि श्री नैना देवी जी ट्रस्ट से यस बैंक में 2.5 करोड़ जमा किए गए जबकि आसपास कोई ब्रांच ही नहीं। बताएं उस क्षेत्र के विधायक रहे व्यक्ति के रिशेतेदार को उसी ब्रांच से 6 गाड़ियां कैसे फाइनांस हुई। इसकी हाईपावर कमेटी से जांच की जानी चाहिए। क्यों सिर्फ लूट का तंत्र चला है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NIT हमिरपुर में बोले राज्यपाल- हर बच्चे को है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अधिकार

Wed May 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हमीरपुर स्थित एनआईटी में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित ”शिक्षा का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति“ विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार […]

You May Like

Breaking News