संस्कारयुक्त भाव को जागृत कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा कुटुम्ब परिवार’,

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

आनी के खेगसू में सौ परिवारों ने समाज के लिए अपने योगदान को समझा

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

पूरे समाज को अपना परिवार समझें और यही भाव अपने मन में जागृत कर एक संस्कारयुक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

आनी के खेगसू में आयोजित कुटुम्ब सम्मेलन कार्यक्रम के जरिये हिमाचल कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक कुशाल शुक्ला. डॉ विनोद आचार्य राजेश शर्मा. सुरेश शर्मा. तथा दिलीप वर्मा आदि ने कार्यक्रम में मौजूद करीब सौ परिवारों को संबोधन करते हुए कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में कुटुम्ब प्रबोधन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

आनी के खेगसू में रविवार को कुटुम्ब परिवार का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आनी विस क्षेत्र के सौ परिवारों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में परिवारों के मनोरंजन के लिए अंताक्षरी.  बलुन फोड़. सुई धागा.  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए।

डॉ विनोद आचार्य ने कहा कि कुटुम्ब परिवार का उद्देश्य संस्कारयुक्त समाज निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि वे इस मुहिम को पंचायत स्तर पर ले जाकर एक स्वच्छ व सुंदर वातावरण बनाकर पूरे समाज को कुटुम्ब परिवार में सम्मिलित करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष चौहान. वशिष्ठ अतिथि अश्वनी सोनी. राज पाल शर्मा. प्रकाश. के सी ठाकुर.  ताराचंद भंडारी.  अशोक ठाकुर.  सुरजीत. यश्वर्धन शर्मा. डीके . सोहनी राम राठी. तथा  वीरेंद्र चौहान  सहित अन्य क़ई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य, हमारी प्राचीन संस्कृति में भी निहित- सक्सेना

Mon Jun 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाविकास के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, जो हमारी प्राचीन संस्कृति में भी निहित है। यह विचार आज अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रबोध सक्सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते […]

You May Like

Breaking News