IMG-20240928-WA0004
IMG-20240928-WA0004
previous arrow
next arrow

“जयराम सरकार” में हुआ 100 करोड़ का “माइनिंग घोटाला”, बिना लीज के चल रहे थे 63 क्रेशर-CM

IMG-20240928-WA0003
IMG_20241012_102135
previous arrow
next arrow

राजस्व विभाग के लंबित पड़े मामलों पर CM ने पूर्व सरकार पर किया हमला, बोले सरकार जनमंच कार्यक्रमों की तरह अधिकारियों को हड़काने का नहीं करेगी काम

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में माइनिंग का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में बीते 5 सालों से 63 के करीब स्टोन क्रशर बिना लीज के चल रहे थे जिसे सरकार के 100 करोड़ से अधिक का चूना लगाया है।

इन स्टोन क्रशर के द्वारा कोई भी रॉयल्टी उद्योग विभाग को नहीं दी गई वहीं मुख्यमंत्री ने इस पर सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के दौरान स्टोन क्रेशर को लेकर हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था और उसने अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

इसमें कुल्लू में ब्यास, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के स्टोन क्रेशर 131 के करीब पाए गए और इसमें हैरानी की बात है कि 63 स्टोन क्रेशर के पास लीज ही नहीं थी।

पूर्व की भाजपा सरकार में बिना लीज के ही प्रदेश में स्टोन क्रशर चल रहे थे। यह माइनिंग का बहुत बड़ा घोटाला है ।

बीते पांच साल में प्रदेश को 50 से 100 करोड़ का नुक्सान इसकी वजह से हुआ है। अभी केवल 4 जिलों में ही स्टोन क्रशर की जांच की है और उसमें ही इतने क्रशर बिना अनुमति के चल रहे थे। अन्य जिलों में भी देखा जाएगा कि जो क्रेशर चल रहे है उनके पास लीज है या नही है।

प्रदेश में 63 स्टोन क्रशर बिना अनुमति के चल रहे थे जिन्होंने किसी भी प्रकार की रॉयल्टी सरकार को नहीं दी। इसको लेकर सरकार सख्त है और विभाग को रॉयल्टी लेने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्टोन क्रेशर के पास लीज है उन्हें खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं ओर जिनकी थोड़ी बहुत कमियां है उनको दूर करने को कहा है।

वहीं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में पहली बार तेजी से इंतकाल के मामलों को निपटाया है।

सरकार जल्द ही इंतकाल अदालतों के माध्यम से प्रदेश में इंतकाल के जीरो मामले होने का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। इसके बाद पार्टीशन और म्यूटेशन को लेकर जुड़े मामलों के लिए भी सरकार इसी आधार पर अदालतें चलायेंगी।

इस दौरान CM ने पूर्व भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की तरह सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकारियों को डांट फटकार लगाने का काम नहीं करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे आजादी के बाद सबसे बड़ा व्यवस्था परिवर्तन बताया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली हाट में प्रदर्शित किए जाएंगे हिमाचली हस्तशिल्प उत्पाद

Tue Nov 21 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि 16 से 31 दिसम्बर, 2023 तक दिल्ली में आयोजित होने वाले दिल्ली हाट में राज्य के विभिन्न उपक्रमों द्वारा 60 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसमें से हिमक्रॉफ्ट निगम द्वारा 35 स्टॉल, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा […]

You May Like

Breaking News