शिमला दिसम्बर दिला रहा है गर्मी का एहसास, तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, क्रिसमस तक बर्फ़बारी की उम्मीद नहीं

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में दिसम्बर माह में मौसम गर्मी वाले तेवर दिखा रहा है। राजधानी शिमला में शरद मौसम गर्मी का एहसास दिला रहा है।

सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सैल्सियस तक अधिक चल रहे हैं।

पिछले 24 घंटो के दौरान शिमला का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक उछाल के साथ 20 डिग्री पहुंच गया जो 2017 के बाद सर्वाधिक है।

मौसम विभाग की माने तो 2016 में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री तक गया था। जबकि 2017 में 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि न्युनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने आगामी 21 दिसम्बर तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस और पिकअप में जोरदार टक्कर, पिकअप सवार 2 लोगों की मौत 6 कार्यकर्ता भी जख्मी

Sat Dec 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला/ दौसा राजस्थान से दिल्ली लौटते समय मनोहरपुर- कौथुन हाइवे पर हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि हिमाचल कांग्रेस के करीब 6 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। जानकारी […]

You May Like

Breaking News