नए साल पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंचे CM सुक्खू, मीठा पान खाकर याद किए यूनिवर्सिटी के दिन

जनता की सेवा को बताया नए वर्ष का संकल्प

एप्पल नेवस, शिमला

नए साल की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक रिज मैदान पहुंच गए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रिज मैदान से होते हुए स्कैंडल पॉइंट और मालरोड पर घूमे। स्कैंडल प्वाइंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीठे पान का भी मजा लिया।

छात्र जीवन में रहते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इसी दुकान से पान खाया करते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यहां पान का आनंद लेते हुए अपने यूनिवर्सिटी के दिनों को भी याद किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कॉलेज के दिनों का किस्सा साझा करते हुए कहा कि वे भी पहले नए साल के मौके पर वह टाउन हॉल की सीढ़ियों पर बैठते थे।

रिज पर घूमकर नया साल मनाया करते थे। उन्होंने कहा कि रिज मैदान और माल रोड पर हिमाचल प्रदेश की राजनीति की चर्चाएं हमेशा ही गर्म रहती हैं।

उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे के बाद शिमला के आम आदमी का मालरोड और रिज मैदान पर आना बेहद आम है. नए साल के मौके पर वह भी आम आदमी की तरह यहां घूमने के लिए पहुंचे हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाते हुए

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू से मिल कंप्यूटर शिक्षकों ने PGT आईपी के समकक्ष सेवाएं देने पर 'समान काम-समान वेतन' के तहत नियमित सैलरी देने की लगाई गुहार

Sat Dec 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाशनिवार को हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मिला । हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने सुक्खू को हिमाचल के नए मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और नववर्ष 2023 की हार्दिक बधाई दी। बताते चलें […]

You May Like

Breaking News