file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हर महीने कॉंग्रेस कार्यालय में एक मंत्री के बैठने से संगठन और सरकार में बनेगा बेहतर तालमेल- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री के बैठने से एक ओर जहां संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बनेगा। वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखने में सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इसकी शुरुआत कर इस परम्परा को शुरू किया है। इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने अभी तीन महीने ही हुए है, ऐसे में भाजपा का सरकार पर हो हल्ला करना समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारन्टी को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य हैं।

प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री अवश्य उपलब्ध रहेंगे जो पार्टी नेताओं व अन्य लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।

इस दौरान  कांग्रेस मुख्यालय  में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने वालो में प्रमुख तौर पर कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, चंबा के विधायक नीरज नैयर,कांग्रेस  महासचिव अमित पाल सिंह, यशवंत छाजटा,चेतराम ठाकुर देवेंद्र बुशहरी, अमित नंदा,यशपाल तनाईक, केशयव नाईक, कृष्ण लाल, जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत, तरुण पाठक,कांग्रेस सेवादल अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस दौरान पार्टी कार्यालय में सगंठन के कई प्रतिनिधिमंडलो व अन्य लोगों ने भेंट कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ उनके मीडिया प्रधान सलाहकार नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डोडरा-क्वार से घायलों को एयरलिफ्ट कर IGMC में की चिकित्सा सुविधा प्रदान

Thu Mar 2 , 2023
अप्पले5 न्यूज़, शिमला प्रदेश की ‘सुख की सरकार’ मानवीय संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए सामाजिक सरोकार के अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर रही है।बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सूचना प्राप्त हुई कि जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार में 58 वर्षीय प्रेम लाल और 40 […]

You May Like

Breaking News