MC शिमला मेयर व उप महापौर चयन के लिये 14 मई को CM आवास ओक ओवर में होगी नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक, प्रदेश हाईकमान रहेगा मौजूद

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला नगर निगम के महापौर व उप महापौर के चयन के लिये कांग्रेस ने 14 मई को सांय 5 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में सभी नव निर्वाचित पार्षदों की एक बैठक बुलाई  हैं।

बैठक में महापौर व उप महापौर के चयन के लिए सभी पार्षदों की अलग अलग राय के साथ उनके विचारों को सुना जाएगा।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी व शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बनाये गये पर्यवेक्षक तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद सिंह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित पार्षदों को बुलाया गया है जिससे  उनकी राय के बाद महापौर व उप महापौर का चयन सर्वसम्मति से किया जा सकें।

Share from A4appleNews:

Next Post

नागा बॉयज ने जीता खजियार का YMK कप

Sat May 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, चम्बा मिनी खजियार से प्रसिद्ध करशाला बाग स्टेडियम में दस दिन से चले आ रहे करशाला बाग कप नागा बॉयज के नाम रहा। दस दिवसीय टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हिमाचली लोक गायक हितेंद्र साहसी ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए। मुख्य अतिथि के साथ आए दौलत राम […]

You May Like

Breaking News