सेब नाले में बहाने वाले विवाद पर नरेश चौहान बोले- राजनीतिक मंशा से किया गया था काम, नियमों के तहत हुई कार्रवाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

आगामी 9 और 10 सितंबर को दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, G20 सम्मेलन के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन अपने चरम पर है, तो सेब बागवानी को लेकर राजनीति भी भरपूर हो रही है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में बागवान के सेब नाले में बहाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बागवान पर एक लाख का जुर्माना लगने के बाद इस पर सरकार चारों ओर से घिर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे राजनीति से प्रभावित काम बताया और कहा की कार्रवाई नियमों के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से पहले भी कहा गया था की यह पूरा मामला राजनीतिक मंशा के तहत किया गया था। उन्होंने कहा कि जो सेब बहाया गया वह पूरी तरह से सड़ चुका था।

उन्होंने कहा कि पॉल्यूशन बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। उन्हें पहले नोटिस दिया गया जिसके बाद बागवान पर कार्रवाई की गई।

बता दें कि पॉल्यूशन बोर्ड ने बागवान को सेब नाले बहने पर एक लाख का जुर्माना थमा दिया। जिसकी प्रतिक्रिया में पहले भाजपा ने इस पर सरकार का विरोध जताया और सरकार को सेब बागवानी विरोधी सरकार बता दिया।

इसके बाद संयुक्त किसान मंच ने भी इस पर विरोध जताते हुए फैसला वापस होने की मांग की। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

वहीं आगामी 9 और 10 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जाएंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे।

इस दौरान वह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी20 सम्मेलन का आयोजन करना देश के लिए गर्व की बात है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- हिमाचल में 2 शहर "स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023" राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, CM ने दी बधाई

Fri Sep 8 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के दो औद्योगिक शहरों परवाणू और काला अंब को प्रतिष्ठित ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023’ राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक पर्यटन, स्थानीय समुदायों […]

You May Like