file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ये क्या… JCB को 3 लोगों ने लगाई आग, पुलिस में मामला दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

आनी की ब्युन्गल के कोफर नामक जगह के पास तीन लोगों ने एक जेसीबी को आग लगाकर राख कर दिया। शिकायतकर्ता कृष्ण ठाकुर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे उनको बताया गया कि उनकी जेसीबी पर तीन लोगों ने आग लगा दी है।

इसके तुरन्त बाद वे मौके पर गए तो देखा उनकी जेसीबी पूरी तरह आग के हवाले हो चुकी थी. उन्होंने आग बुझाने के पूरे प्रयास किये, जो विफल रहे। 

कृष्ण ठाकुर ने बताया कि बुद्धि सिंह और उनके दोनों बेटों ने जेसीबी से तेल निकाला और जेसीबी पर छिड़क दिया, जिसके बाद मशीन में आग लगा दी। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने खेत में सेब की नई पौधों को लगाने के लिए खुदाई करने लाई थी, जिसे आग लगाकर राख कर दिया है।  कृष्ण ठाकुर के पिता जीवत राम ने पुलिस में इसकी एफआईआर की है। 

डीएसपी चन्द्रशेखर कायथ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसपर जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल चुनाव- रामपुर जाेन में कांग्रेस के देवी सिंह जिष्टु ने भाजपा के शेर सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया

Fri Dec 22 , 2023
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल चुनाव- रामपुर जाेन में कांग्रेस के देवी सिंह जिष्टु ने भाजपा के शेर सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया j

You May Like

Breaking News