कोटखाई में LPG सिलेंडर विस्फोट, SDM अश्वनी कुमार शर्मा घायल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में एक एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में इलाके के एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा आंशिक रूप से झुलस गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उनका कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा के आवास में सामने आई। अश्वनी कुमार शर्मा मूल रूप से सोलन जिला के बददी के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह कोटखाई के एसडीएम हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटखाई बाजार में स्थित प्रताप जस्टा बिल्डिंग की उपरी मंजिल में अश्वनी कुमार शर्मा का किराए का आवास है। घटना के दौरान वह आवास में अकेले थे। तड़के करीब तीन बजे वह गर्म पानी पीने के लिए रसोई में गए और गैस चूल्हा चालू करने की कोशिश की।

जैसे ही उन्होंने गैस चुल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया, तो अचानक ब्लास्ट हुआ और पूरी रसोई में आग लग गई और उसके बाद पूरी मंजिल आग की चपेट में आ गई। साथ ही खिड़कियां और दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और एसडीएम को वहां से बाहर निकाला गया। पड़ोसियों ने रेगुलेटर पर गीला कपड़ा डालकर आग के साथ-साथ गैस सिलेंडर पर भी नियंत्रण पा लिया।
ठियोग के डीएसपी सिद्वार्थ शर्मा ने बताया कि इस हादसे में एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा को मामूली चोटें आईं और ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। अश्वनी शर्मा की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस लीकेज सामने आई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

साल 2024- सत्ता में उच्च पद के लिए होगा झगड़ा, कांग्रेस अगर "इंडिया" के नाम से चुनाव लड़ेगी तो राह कठिन, हिमाचल में राजनीतिक उथल पुथल के संकेत- पंडित शशि पाल डोगरा 

Fri Dec 29 , 2023
अंक ज्योतिष के हिसाब से 2024 आध्यात्मिक व भौतिक का वर्ष होगा एप्पल न्यूज, शिमला जैसे ही हम नए साल यानी 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार होते हैं, हम आने वाले समय के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अंकशास्त्र जैसी प्राचीन शास्त्रों पर नजर जरूर डालते […]

You May Like

Breaking News