NFSA लाभार्थियों को आज से अगले 5 वर्षों के लिए मुफ्त खाद्यान्न रहेगा उपलब्ध

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

– जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) लाभार्थियों  जिसमें अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवारों के लाभार्थी शामिल हैं.

उनको 01 जनवरी, 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए हैं जिनकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला के सभी विभागीय निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

नववर्ष पर मातम- तकलेच के समीप खनोटू ढांक में कार हादसा 3 की मौत एक घायल

Mon Jan 1 , 2024
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर नववर्ष का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब सुबह सवेरे कार दुर्घटना की खबर आई. जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात तकलेच के समीप खनोटू ढांक में पेश आया. यहाँ एक कार HP- 27-0620 हादसे का शिकार हो गई. इस दुःखद हादसे के समय […]

You May Like

Breaking News