file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए 15 से चलेगा जागरूकता अभियान, अक्टूबर से स्वचालित परीक्षण केंद्रों पर होगा वाहनों का फिटनेस टेस्ट- अग्निहोत्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग 15 जनवरी से 14 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाने जा रही हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवम ट्रांसपोर्ट विभाग का जिम्मा देख रहे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में औसतन 50 प्रतिशत दुर्घटनाएं एनएच पर होती है। हादसों को कम करने के लिए जागरूकता अभियान स्कूलों में भी चलाया जाएगा। लाइसेंस बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा वर्ष 2023 में 881 लोग दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने जबकि 2022 में ये आंकड़ा 1032 था। 13 प्रतिशत कमी के बावजूद हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चयनित किए जा रहे हैं।

दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार इनाम दिया जाएगा उससे कोई पूछताछ नहीं होगी ऐसा प्रावधान किया गया है । ब्लैक स्पॉट को चयनित करने के आदेश दिए गए हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि 2024 में वाहन स्क्रेपिंग की सुविधा सेंटर शुरू की जाएगी। 15 साल पूरा कर चुकी सरकारी गाड़ियों रजिस्ट्रेशन रद्द कर दी गई है। 6 स्क्रैप केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो लोग वाहन स्क्रेपिंग स्टेशन लगाना चाह रहे हैं उनसे आवेदन मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि 1अक्टूबर 2024 में सभी वाहनों की फिटनेस स्वचालित परीक्षण केंद्र पर ही की जाएगी। दो बार मापदंडों पर सही नही पाई गई गाड़ी स्क्रेपिंग में जायेगी। एटीएस से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

ई चलानिंग की सुविधा 31 मार्च 2024 तक शुरू कर दी जाएगी। सभी परिवहन बेरियर पर सीसीटीवी प्रणाली लगाई जाएगी, सीट बेल्ट व अन्य लापरवाही इसमें पकड़ी जायेगी। पहले तीन महीने लोगों को जागरूक किया जाएगा उसके बाद चलान किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब सरकार आई तो 500करोड़ का राजस्व ट्रांसपोर्ट का था जिसे हम बढ़ाने का काम कर रहे हैं जिसके बाद अभी 800 करोड़ रुपए अर्जित अर्जित किए जा रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में 22,43,524 गाड़ियां हैं। जिनमे 19,25,593 गाडियां निजी है। वन्ही व्यवसायिक वाहन 3179711 है। हिमाचल में 2811इलेक्ट्रिक गाडियां है जिनमे निजी 2412 और व्यवसायिक 399 हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ई टैक्सी की व्यवस्था कर जा रही है जिसमे 500 गाड़ियां पचास प्रतिशत अनुदान के लिए दी जाएगी। इसके लिए अभी 521 आवेदन आए हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे है। अभी तक 17 पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए है जो फरवरी तक शुरू हो जाएंगे और भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एचआरटीसी ने 234 नए रूट पर आवेदन मांगे थे अभी तक 1263 आवेदन मिले हैं। 50 रूट पर लोगों ने रुझान नही दिखाया है।

उन्हों कहा कि जो लोग टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं 31 मार्च तक 10 प्रतिशत जुर्माने के साथ टैक्स जमा करा दे उनसे कोई अतिरिक्त पैसा नही लिया जाएगा।

इसमें 50 लाख जमा हो गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने 3155 फैंसी नंबर अलॉट कर 11 करोड़ की आय अर्जित कर ली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पीएम मोदी की गारंटी है कि रिकॉर्ड समय में एम्स, बिलासपुर इस मुकाम तक पहुंचा- बिंदल

Sat Jan 13 , 2024
एप्पल न्यूज, बिलासपुर शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर में हाल ही में नैदानिक प्रतिरक्षा एवं रिउम्याटोलोजी विभाग स्थापित किया गया है। एम्स प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है जिसमें यह विभाग मौजूद है। स्वास्थ्य मंत्रालय एवं व्यय विभाग […]

You May Like

Breaking News