IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अगर कांग्रेस वर्कर ही घर बैठ गया तो लोकसभा चुनाव जीतना में दिक्कत, लिस्ट दी है, संगठन के लोगों को नजर अंदाज न करें CM सुक्खू-प्रतिभा सिह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो जा सकती हैं हिमाचल से राज्यसभा, राज्यसभा की सीट खाली होने पर बोली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, केंद्रीय बजट से नहीं ज्यादा उम्मीदें, पिछ्ले वर्ष भी हिमाचल के साथ हुआ सौतेला व्यवहार।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच सब कुछ सही नही चल रहा है। सरकार के कुछ विधायक भी नाराज़ चल रहे हैं जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुक्खू को सलाह देते हुए कहा है कि संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए। अगर वर्कर हताश हो कर घर में बैठ गया तो आगामी लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने में भी मुश्किल आएगी।

कांग्रेस को सता में लाने के लिए कार्यकर्ताओ ने दिन रात मेहनत की है जिन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसको लेकर कहा भी गया है जिसे गंभीरता से लेने की जरुरत है।

वहीं हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है जिसको लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है।

इसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अन्तिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं केन्द्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है पिछ्ले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ।

आपदा में भी केन्द्र ने प्रदेश को मदद नहीं की जबकि 12 हज़ार करोड़ का नुक्सान प्रदेश को हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में सुनिश्चित किए आवश्यक बदलाव, पढ़े शिमला मंडी के MLA की प्राथमिकता

Tue Jan 30 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में कई महत्त्वाकांक्षी एवं एतिहासिक निर्णय लिए जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। […]

You May Like

Breaking News