“सुक्खू सरकार” व्यवस्था परिवर्तन पर नहीं, सत्ता परिवर्तन की राह पर- विपिन सिंह परमार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सुख की सरकार से जनता दुखी हो चुकी है। व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सत्ता परिर्वतन की राह पर चल पड़े है। जनता चाहती है कि इस कांग्रेस सरकार से अब जल्द से जल्द छुटकारा मिले।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला भवन निर्माण को लेकर विपिन सिंह परमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसे शायद कहीं और ले जाना चाहते हैं, यही कांरण है कि अभी तक वे 30 करोड़ रुपया जमा नही करवा पाए हैं।

मुख्यमंत्री कांगड़ा की जनता के हकों को छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति मुर्मू द्रौपदी 6 जून को धर्मशाला में सीयू में दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रही हैं। मेरा उनसे निवेदन रहेगा कि वे प्रदेश सरकार का मार्ग दिखाए ताकि धर्मशाला में केंद्रीय विश्ववि़द्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता के हकों की बात कर रही है, जबकि दूरी और कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम को आरक्षण देने तथा ओबीसी कोटे को कम करने की बात कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में हिंदुत्व को खत्म करने की बात हो रही है। ऐसा लग रहा है यी मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है।
उन्होंने कहा कांग्रेस जाति के आधार पर जनगणना की बात कर रही है। कांग्रेस की नियत में खोट है। वे विभाजन की बल पर अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है, जिसे देश के लोग कभी स्वीकार नही करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार ने 36 सालों में कार्यकर्ता के रुप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास किया है।

उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवार नही है। कांग्रेस उधार के लोगों को टिकट दे रही है। आनंद शर्मा जब केंद्र में मंत्री थे जो उन्होंने हिमाचल के हकों को अनदेखा किया।

उन्होंने कहा आनंद शर्मा ने दिल्ली में बैठकर ही राजनीति की है। हिमाचल से उनका कोई लेना देना नही है। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा के विधायक पवन काजल, कुलभुषण नाग, राकेश शर्मा, विश्व चक्षु व संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कंगना रनौत के बिगड़े बोल - मोती लाल नेहरू... का 'अंश', चुनाव आयोग से शिकायत

Sat May 4 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला कंगना रनौत के बिगड़े बोल – बोली मोती लाल नेहरू… का ‘अंश’। कांग्रेस लीगल सैल ने चुनाव आयोग से की शिकायत। जुबान पर लगाम लगाने और प्रचार पर रोक लगाने की मांग की। पढ़ें शिकायत पत्र

You May Like