IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने मनाया 37वाँ स्थापना दिवस

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर जल विद्युत स्टेशन द्वारा एसजेवीएन के 37वें स्थापना दिवस समारोह दिनांक 24.05.2024 को बड़े हर्षोंल्लास से मनाया गया।

विकास मारवाह, मुख्य महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख व अन्य वरि0 अधिकारियों ने परियोजना निर्माण कार्यों के दौरान दिवंगत हुए साथियों को परियोजना मेमोरियल, दत्तनगर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरान्त विकास मारवाह ने खेल मैदान, दत्तनगर में एसजेवीएन का ध्वजारोहण कर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ एवं हिमपेस्को के जवानों ने परेड़ की।
परियोजना प्रमुख द्वारा यह संदेश दिया गया कि रामपुर एचपीएस सामाजिक दायित्व नीति के तहत सामाजिक कल्याण एवं उत्थान के लिए सदैव तत्पर है और इसी कड़ी में महिलाओं, युवाओ को प्रशिक्षण, बाल विकास, स्वच्छता एवं खेती संबंधी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

हाल ही में परियोजना द्वारा 1.36 लाख की राशि से रजत जयंती महिला एवं बाल विकास योजना के तहत बीपीएल परिवार की 22 महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतू 5000 रूपये की राशि और 1000 रूपये की राशि का पोषाहार प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत बाडी और खरगा में क्रमशः 7.00 एवं 12.65 लाख की राशि से सामुदायिक भवनों का निर्माण किया गया। ग्राम पंचायत निरसू में 12.65 लाख की राशि से बैठने की वयवस्था की जा रही है।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय उच्च विद्याालय कोयल में 5.25 लाख की राशि से चार यूनिट शौचालयों का निर्माण किया गया।श्री मारवाह ने बताया कि परियोजना निरन्तर विद्युत उत्पादन कर प्रगति की ओर अग्रसर है और इसका श्रेय परियोजना से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का जाता है।

परियोजना प्रमुख ने सभी को प्रेरित करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी साथ ही अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री सुशील शर्मा का संदेश सभी कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया।
परियोजना प्रमुख विकास मारवाह को वर्ष 2023-24 में उनके सराहनीय कार्यों के लिए एसजेवीएन प्रबंधन द्वारा प्रशंसा पत्र एवं एसजेवीएन स्टार अवार्ड की ट्राफी भेजी गई, जिसे अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक की तरफ से विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन शैलेश दत द्वारा परि0 प्रमुख को प्रदान किया। परियोजना प्रमुख ने वर्ष 2023-24 में उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्य पालक संवर्ग में कुल 07 अधिकारियों को एवं गैर कार्यपालक संवर्ग में 06कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस योजना के तहत एसजेवीएन प्रबंधन प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य के आधार पर साथी कर्मचारियों द्वारा चुने गए कार्यपालक एवं गैर कार्यपालक संवर्गों में दिए जाते हैं।

इसमें विजेताओं को प्रशंसा -पत्र, रू 25000 की पुरस्कार राशि, हिमाचली टोपी एवं मफलर से सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रमुख द्वारा सीआईएसएफ एवं हिमपेस्को के जवानों को पुरस्कृत किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP में "लीडर" कम "डीलर" ज्यादा, चुनी हुई सरकारों में विधायकों की करते हैं खरीद- फरोख्त- संजय अवस्थी

Fri May 24 , 2024
BJP ने 6 दलबदलुओं को बनाया मोहरा, 4 जून को उनका राजनीतिक कैरियर होगा पूरी तरह से चौपट: एप्पल न्यूज़, शिमला लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से पराजित हो गई। अपनी पराजय को स्वीकार न कर पाना भाजपा नेताओं को […]

You May Like

Breaking News