400 तो दूर भाजपा 200 पार भी नही कर पाएगी, सिर्फ भय पैदा करने का नाकाम प्रयास- प्रतिभा सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मण्डी संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नही कर पाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर  कोई बात नही की। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर पूरी तरह खामोश रही।

 प्रतिभा सिंह ने कहा है कि  प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने  चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिये जो जो हतकंडे अपनाएं है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से कमजोर करने की कोशिश की गई है पर जनबल ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और  प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नही की गई होगी तो देश के साथ साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे  कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस 2014 से ही "डिनायल मोड" में, इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ़ होना तय- राजीव बिंदल

Mon Jun 3 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मोदी जी की नीतियों की जीत होगी और विपक्ष के प्रोपेगेंडा की हार होगी। हम एग्जिट पोल्स […]

You May Like

Breaking News