IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रिकोंगपिओ  उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल की ट्रैकिंग पर निकले 11 पर्वतारोहीयों में से लापता 4 पर्वतारोहीयों में से 2 पर्वतारोहियों के शवो को आई टी बी पी व पुलिस दल द्वारा  गत दिवस  सांगला लाया गया था जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। यह जानकारी देते उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि इन दोनों की पहचान कर ली गई है जिनमे  मे एक  उतरकाशी व दूसरा पश्चिम बंगाल से सम्बंधित था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किन्नौर  द्वारा आज एक शव वाहन द्वारा उतरकाशी को भेज दिया गया है।जहाँ उसे जिला प्रशासन उतरकाशी को सौंपा जाएगा । जब कि दूसरा शव  वाहन द्वारा शिमला भेजा गया है जिसे शिमला  में मृतक के परिजनों को सौंपा जायेगा। अपूर्व देवगन ने बताया कि अभी भी लापता 2 पर्यटको की तलाश आई टी बी पी के जवानों द्वारा जारी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों उतरकाशी से  छितकुल के लिये 11 पर्वतारोही ट्रेकिंग पर निकले थे जो बर्फबारी के कारण लमखंगा दर्रे  में फंस गये थे जिसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सेना के हेलीकॉप्टर व आई टी बी पी के जवानों की सहायता से राहत व बचाव कार्य  आरम्भ किया था। सेना व आई टी बी पी के जवानों ने 21 अक्टूबर को दो पर्यटकों को  सुरक्षित ढूंढ निकाला था इसी दौरान उन्हें अलग अलग स्थानों पर 5 ट्रेकरों के शव ढूंढ निकलने में सफलता मिली थी।  जबकि 4 पर्यटक लापता थे। जिनमे  राहत व बचाव दल को  22 अक्तुबर को 2 शव ढूढ़ निकालने में सफलता मिली थी ।अभी भी दो पर्यटक लापता हैं जिनकी राहत व बचाव दल द्वारा तलाश जारी है

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, काज़ा उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि खंमीगर गलेशियर में फंसे 16 ट्रेकर को रेस्कयू करने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है।  स्पिति प्रशासन को सोमवार सुबह 16 सदस्यीय दल के दो सदस्यों ने काजा में आकर सूचना दी कि उनके अन्य साथी खंमीगर गलेशियर में […]

Share from A4appleNews:

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग  बोले सरकार के आगामी निर्देशों तक यात्रा पर रहेगी रोक कोरोना महामारी के चलते किसी को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी कुल्लू जिला के आनी उपमण्डल में निरमण्ड क्षेत्र के अंतर्गत 18570 फुट की ऊंचाई पर स्थित उतर भारत की […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, दलाश कुल्लू देश की कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शूमार 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री खंड महादेव यात्रा पर इस साल कोरोना महामारी के कारण रोक लगा दी गई है। इसके बारे बाबजूद भी प्रशासन को चोरी छिपे लोगों के जाने की खबर मिल रही है। इस […]

Share from A4appleNews: