IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BJP की रैली में MLA डॉ जनक राज का “फ़ोन चोरी”, दर्जनों कार्यकर्ताओं की “जेबें कटी”- मायूस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, धर्मशाला

भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से विधायक डॉ जनक राज का मोबाईल फोन भी चोरी हो गया।

डॉ जानकराज रैली में नारे लगाते रह गए और कोई चोर जेब से उनका महंगा फोन उड़ा ले गया। अब जानकराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर चोर को पकड़कर फोन वापस लेने की गुहार लगाई है।

वहीं बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब 20 से ज्यादा फोन और लाखों रुपए कैश चोरी हुआ है।

जेबकतरे यही नहीं रुके एक कार्यकर्ता के 3000 रुपए गायब हो गए तो दर्जनों लोग अपनी जेबें टटोल रहे है और जोरावर स्टेडियम की खाक छान रहे हैं।

इस सब में हुआ ये है कि जेबकतरों की मौज हो गई और नेता कार्यकर्ता मन मसोस रहे हैं। क्योंकि बिना फोन के अब “बिन पानी मछली” जैसी हालत में आ जाते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बागवानी मिशन के तहत शिमला को 30 करोड़ की वार्षिक योजना का अनुमोदन

Wed Dec 18 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन दिया गया, जिसकी अनुमानित लागत […]

You May Like

Breaking News