file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

मंडी- पधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.244 किलो चरस जब्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी
मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पधर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लोगों से 2.244 किलोग्राम चरस बरामद की है।
यह कार्रवाई अनिल कटोच (एसएचओ, पधर) और पंकज कटोच (एसआई) के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए यह बरामदगी की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई चरस की मात्रा बड़ी है और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
इस सफलता से मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती और प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 8.42 लाख से अधिक लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित, 3 वर्षों में एक लाख नए लाभार्थी जोड़े

Sun Jan 11 , 2026
समावेशी शासन की दिशा में सशक्त कदमः सामाजिक सुरक्षा से सुदृढ़ हो रहा वंचित वर्ग एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समावेशी विकास, कल्याण और सामाजिक न्याय को अपनी शासन-प्रणाली के केंद्र में रेखा है। प्रगतिशील सुधारों और जन कल्याण केन्द्रित प्रयासों के […]

You May Like

Breaking News